गुन्नौर। संदिग्ध की सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोपी ने फायर कर दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
गुन्नौर कोतवाली के एसआई सत्यपाल सिंह मंगलवार की शाम अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि नगलिया तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लेकर खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने गांव नगलिया तिराहे पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी करनी चाही। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायर झोंक दिया और भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन निवासी नगलिया बताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश दिया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।