फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में आढ़त परिसर में आग लगी, मक्का और अभिलेख जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में स्थित मंडी समिति के परिसर में एक आढ़त पर रविवार रात आग लग गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से मक्का जल गई और कुछ अभिलेख भी जले हैं। हादसे में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताते हुए आढ़ती ने पुलिस को तहरीर दी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी सराय निवासी मोहम्मद तालिम की मंडी समिति में आढ़त है। इसी पर वह खुद और उनका भाई मोहम्मद अफसान बैठते हैं। बकरीद से एक दिन पहले आढ़त में खरीदारी हुई थी। बकरीद के दिन छुट्टी रही। ऐसे में आढ़त भी बंद रही। रविवार की रात आढ़त में आग लग गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मोहम्मद अफसान ने बताया कि रात्रि में आग लगने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे थे। दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई थी। आग लगने से मक्के भरे कट्टे जल गए हैं और खाली बारदाना भी जल गया है। कुछ अभिलेख भी जले हैं। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें