फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: केमिकल के ड्रम लेकर हैदराबाद जा रहे कंटेनर में लगी आग, करीब चार घंटे में आग पर पाया काबू

Fri, 20 Feb 2026 10:47 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में सिरसी के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल मुरादाबाद मार्ग पर केमिकल और कूलर घास से भरे कंटेनर में आग लग गई। चालक के मुताबिक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ।

विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसी के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे केमिकल और कूलर की घास से भरे कंटेनर में आग लग गई। चालक का दावा है कि हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने पर आग लग गई थी, लेकिन सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी। 

विज्ञापन


ट्रक परिचालक तौफीक ने बताया कि कंटेनर में गजरौला से केमिकल के ड्रम लेकर हैदराबाद के लिए जा रहे थे। गांव मंगनपुर से कंटेनर में कूलर की घास भरी थी। आबाद वाली के नजदीक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर कंटेनर में आग लग गई। चालक कपिल ने बताया कि उनको आग लगने की जानकारी राहगीरों ने दी तो रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ढाबे पर कंटेनर खड़ाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

मुख्य मार्ग किनारे कंटेनर में आग लगने की सूचना पर संभल, चंदौसी, बहजोई और मुरादाबाद से दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू रात नौ बजे पाया गया। चालक ने बताया कि कंटेनर से कुछ ही माल को सुरक्षित बचाया गया है। बाकी सारा माल जल गया। 
विज्ञापन


इसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर, कंटेनर में आग की घटना से संभल-मुरादाबाद मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने एक तरफ से यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना से यातायात प्रभावित हो गया था। माल का नुकसान हुआ है। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें