संभल। नखासा थाना क्षेत्र के सलारपुर कला में निजी भूमि में रास्ता निकालने के विरोध पर परिवार के लोगों ने मारपीट की। जिसमें दादी-पोती घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव सलारपुर कला के जर्रार हुसैन का कहना है कि उनकी निजी भूमि में परिवार के लोगों ने रास्ता निकाल लिया। लोग रास्ते से ही निकलने लगे। इसका विरोध किया तो लोगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें जर्रार हुसैन की मां भूरी और बेटी गुलशमा घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने भूरी और गुलशमा का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसरार, इकरार, शाकिर, सालिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद