फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने से मना करने पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाता में शुक्रवार की रात रिश्ता तय होने का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें डीजे बजाया जा रहा था। डीजे पर डांस करने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक युवक घायल हो गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाता निवासी गोलू का रिश्ता तय होने पर शुक्रवार की रात उसके घर पर कार्यक्रम चल रहा था। लड़की पक्ष के लोग बदायूं के सहसवान से आए थे। इसके अलावा और भी मेहमान आए थे। कार्यक्रम के दौरान घर के बाहर डीजे बजाया जा रहा था। तभी मोहल्ले के तीन युवक गोलू के घर पहुंचे और डीजे पर डांस करने लगे। गोलू ने जब उक्त युवकों ने डीजे पर डांस करने को मना किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई।
कुछ ही देर में युवकों ने गोलू के घर पर पथराव शुरू कर दिया। कार्यक्रम में पथराव होने पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। शनिवार की सुबह नौ बजे आरोपियों ने गोलू के घर पर दोबारा पथराव किया। इसमें गोलू को पत्थर लगने पर वह घायल हो गया। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें