फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में भोजन की कमी होने पर बारातियों को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र में बहजोई रोड पर स्थित एक धर्मशाला में शुक्रवार की रात बरात की अगवानी के दौरान भोजन की कमी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान घरातियों ने बरातियों ने जमकर पीटा। विवाद में धर्मशाला का शीशा भी टूट गया। मारपीट में दूल्हे का भाई घायल हो गया। दूल्हे की मां ने कोतवाली में लड़की पक्ष के दो युवकों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद के चलते बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना लोनी के पंचशील निवासी महिला ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसके बड़े बेटे की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी एक युवती से तय हुई थी। शुक्रवार की रात बहजोई रोड स्थित एक धर्मशाला में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। रात दस बजे भोजन की कमी होने पर मारपीट शुरू हो गई। बरातियों को जमकर पीटा गया, इससे वहां भगदड़ मच गई। बराती जान बचाकर भागे। मारपीट में दूल्हे के छोटे भाई के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। हंगामे के दौरान धर्मशाला का एक शीशा टूट गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल दूल्हे के भाई को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद शादी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। शनिवार की सुबह बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दूल्हे की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव मौलागढ़ निवासी दिनेश व सुरेश के खिलाफ मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
----
बरात में भोजन की कमी होने पर मारपीट हुई थी। दूल्हे के भाई को चोट भी लगी है। बरात लौट गई। दूल्हे की मां की तहरीर पर मौलागढ़ निवासी दिनेश व सुरेश के खिलाफ मारपीट और हंगामे की रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें