फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में टक्कर से घायल हुए भाई-बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल में खग्गूपुरा के पास बाइकें आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर सवार भाई-बहन बाइक से गिरे और घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लोगों को चोट नहीं आई। वे हादसे के तत्काल बाद मौके से भाग गए। घायल भाई- बहन को 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी उमेश नोएडा की निजी कंपनी में कर्मचारी है। वह अपनी बहन सुनीता को लेकर बाइक से नोएडा से चला था। संभल में खग्गूपुरा के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इसमें हुए हादसे में उमेश और उसकी बहन सुनीता घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उमेश तो ठीक हो गया लेकिन सुनीता की हालत गंभीर थी उसे मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें