फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय में दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय निवासी जरीफ, जाहिद और फाजिल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने फाजिल की हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें