चंदौसी। शनिवार रात स्टेशन रोड पर मुखर्जी चौक के पास बाइक हटाने लेने को लेकर चाट विक्रेता और युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवकों और चाट विक्रेता के बीच जमकर मारपीट हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाट विक्रेता अपना ठेला लेकर आ रहा था। तभी मुखर्जी चौक पर उसने कुछ युवकों से अपनी बाइक को रास्ते से हटाने को कहा। इसी दौरान चाट विक्रेता और युवकों के बीच विवाद हो गया और जमकर मारपीट हो गई। बाद में चाट विक्रेता ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक दोनों पक्ष के लोग मौके से चले गए। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद