फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बंदरों के हमले से बुजुर्ग महिला छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे बहजोई में बंदरों के हमले से मोहल्ला हवाई अडडा के निकट नई बस्ती निवासी करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला विमला देवी छत से गिरकर घायल हो गईं। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिजनों में मीरा का कहना था कि विमला देवी छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थीं। तभी अचानक छत पर मौजूद बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। वह बंदरों से बचने के लिए छत पर एक ओर दौड़ीं और छत से गिरकर घायल हो गईं।
मोहल्ले समेत नगर भर में बंदरों व कुत्तों का आतंक है। इस पर संबंधित विभाग ध्यान दे, तब कहीं जाकर लोगों को बंदरों व कुत्तों के हमले से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

संजय, नागरिक, मोहल्ला हवाई अडडा, नई बस्ती, बहजोई।

मुख्य रास्ते हों या गली-मोहल्ले, आए दिन बंदरों व कुत्तों के हमलों से नागरिक परेशान हैं। घर से निकलने के बाद किसी भी रास्ते या गली-मोहल्लों से होकर गुजरें, तो डर लगा रहता है कि कहीं कोई बंदर या कुत्ता हमला न कर दे।
विज्ञापन

विशाल, नागरिक, मोहल्ला हवाई अडडा नई बस्ती, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें