संभल। ऐंचोड़ा कंबोह फीडर से जाने वाली करीब पंद्रह गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ज्यादा बाधित रही। इस दौरान ग्रामीणों के सामने पीने के पानी के लिए भी संकट मंडरा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन उठाते।
शुक्रवार को गांव सतुपुरा, पैली, हैदरपुर और ऐंचोड़ा कंबोह गांव के लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष नजर आया। सतुपुरा निवासी प्रदीप ने बताया कि गुरुवार की शाम से बिजली नहीं मिली थी। रात और शुक्रवार को दिनभर बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट आ गया। सबमर्सिबल पंप रहे। विनोद ने बताया कि साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति मिली है। जबकि गुरुवार की शाम छह बजे से बिजली गुल थी। 24 घंटे बिजली नहीं आने से ग्रामीण परेशान रहे।
अवधेश ने बताया कि बिजली नहीं आने पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को फोन करते हैं तो वह उठाते नहीं है। ऐसे में समस्या का तत्काल समाधान कैसे हो सकता है। वहीं जब इस बाबत अधिशासी अभियंता विजय यादव से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि बिजली क्यों नहीं आ रही है इसकी जानकारी नहीं है। वह एसडीएम से इस बारे में जानकारी करेंगे।
तकनीकी समस्या के चलते बिजली आपूर्ति बाधित थी। शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। अब कोई समस्या नहीं होगी।
अमरेंद्र यादव, एसडीएम ग्रामीण, द्वितीय, संभल