संभल। बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में हर एक दिन करीब 1000 मरीजों की ओपीडी हो रही है, इनमें करीब 30 प्रतिशत बुखार पीड़ित आ रहे हैं। बुखार से निजात के लिए मरीजों को पैरासिटामोल (पीसीएम) टैबलेट दी जा रही है। आंकड़े पर गौर करें तो अक्तूबर महीने में मरीजों को 75 हजार पीसीएम टैबलेट वितरित की जा चुकी है। जबकि अन्य दवाएं भी बांटी गई हैं।
मौसम के बदलने की वजह से लोगों को बुखार जकड़ रहा है। लोग सरकारी और निजी अस्पतालों से इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल में ही रोजाना बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। आंकड़े के मुताबिक अक्तूबर महीने में जिला अस्पताल में बुखार से संबंधित मरीजों को 75 हजार पैरासिटामोल (पीसीएम) टैबलेट बांटी गई है। इसके अलावा शरीर में दर्द को लेकर भी लोग परेशान हैं। दर्द से संबंधित मरीजों को 60 हजार डाइक्लो टैबलेट और पांच हजार एसिक्लोफेनाक टैबलेट बांटी गई हैं। मरीजों को करीब 80 हजार एंटीबायोटिक टैबलेट वितरित की गई हैं।
00000000
खांसी कर रही लोगों को परेशान
मौसम के बदले मिजाज की वजह से खांसी भी लोगों और बच्चों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल में अक्तूबर महीने में खांसी से परेशान लोगों को 5 हजार अम्ब्रोक्सल सीरप वितरित हुआ है। वहीं बच्चों को 1200 सेफेक्सिम सीरप बांटा गया है। इसके अलावा खुजली से परेशान मरीजों को 2500 ट्यूब दिए गए हैं।
000000000
.बुखार, दर्द सहित कई बीमारियों से संबंधित दवाइयों को भरपूर स्टॉक है। मरीजों को दवाइयों के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
डॉ. राजेंद्र सैनी, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल