फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खूंखार भैंसे ने फिर बोला ग्रामीण पर हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। काशीपुर गांव में खूंखार छुट्टा भैंसा महिला-पुरुष समेत ग्यारह लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। इनमें एक की मौत भी हो चुकी है, जबकि कई घायलों का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सोमवार की रात भी काशीपुर गांव के रहने वाले बुजुर्ग रामसिंह पर हमला कर इस भैंसे ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनका उपचार संभल जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन




गांव के लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर वन विभाग तक शिकायतें की गईं और इस खूंखार भैंसे से निजात दिलाने की मांग की गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। भैंसे के हमले में घायल कई लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इनमें करियामई गांव के रहने वाले बुजुर्ग सियाराम, काशीपुर के हरिशंकर, यहीं के रामसिंह यादव, सत्यराम सिंह, हरिओम की पत्नी मीना देवी, रामसिंह सागर, खुशीराम चौकीदार, बुजुर्ग भूरे सिंह, ग्राम अहरोला नवाजी के रहने वाले देवकरन की पत्नी राजश्री, ग्राम अहरोला नौआबाद के रहने वाले बुजुर्ग रामपति सिंह शामिल हैं। काशीपुर निवासी राहुल कुमार व कोमल सिंह ने बताया कि छुट्टा भैंसे की दहशत से लोगों ने रात में अपने खेतों पर फसल की रखवाली के लिए जाना भी बंद कर दिया है। बालकिशन सिंह व राजा राम ने बताया किया भैंसे के डर से स्कूल के बच्चे भी स्कूल जाने में कतराते हैं। भैंसे ने हमला कर कई लोगों को चोटिल किया है।

ग्राम प्रधान किशनवीर सिंह ने बताया कि छुट्टा भैंसा दो महीने में कई लोगों को घायल कर चुका है, जबकि एक को मौत के घाट उतार चुका है। इसको पकड़कर बाहर कहीं जंगलों में छोड़ा जाना जरूरी हो गया है। वन विभाग के रेंजर बृज मोहन सिंह ने बताया वह केवल वन क्षेत्र के जानवरों को ही पकड़ सकते हैं। गांव में छुट्टा घूम रहे जानवरों को पकड़ने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें