फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में जगह-जगह झूल रहे जर्जर विद्युत तारों से हादसों का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिरसी में जर्जर विद्युत तार हादसों को दावत दे रहे हैं। मुख्य बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक में तार जर्जर हैं और नीचे लटके हुए हैं। आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। फाल्ट के दौरान होने वाली स्पार्किंग से आग लगने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि कई स्थानों पर बांस की बल्लियों के सहारे बिजली लाइन संचालित हो रही है, लेकिन किसी को कोई सरोकार नहीं है। इससे न सिर्फ आने जाने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है बल्कि घरों की विद्युत आपूर्ति भी बार-बार बाधित होती रहती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों में लंबे समय से नंगे तार जर्जर हालत में हैं। कई जगह तो बांस की बल्लियों के सहारे ही बिजली की लाइन चल रही है। अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
मुख्य बाजार में दस साल से तार जर्जर हाल में नीचे लटक रहे हैं। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब से दो साल पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जुलूस की झांकी इन तारों से टकरा गई थी, जिससे फाल्ट हो गया था, उस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया था।
विज्ञापन

कमर अब्बास, मोहल्ला गिन्नौरी, सिरसी
बाजार जाना हो या फिर कहीं बाहर जाना। गुजरना इसी रास्ते से पड़ता है। यह तार आए-दिन टूटते रहते हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। कुछ कर्मचारी आए और पड़ताल की जिसके बाद चले गए और आज तक कोई काम नहीं हो सका।
सुहेल असगर, सिरसी
डाकखाना के पास विद्युत तार आए-दिन टूट कर गिर जाते हैं। आठ साल से मेडिकल स्टोर चला रहा हूं, मेडिकल स्टोर के सामने ही यह तार है। महीने में एक बार तो टूटकर गिरता ही है, जिससे कई घंटे तक बिजली बाधित हो जाती है। डाकखाना नजदीक होने से राहगीरों को अधिक परेशानी होती है और हर समय हादसे का डर रहता है।
डा.कमर, सिरसी
सिरसी में मिठौली रोड के तार भी जर्जर हालत में हैं और यह लटके हुए हैं। इन तारों को बांस की बल्लियों से बांध कर रोका गया है। इनमें आए-दिन फाल्ट होते रहते हैं। जिससे कई घंटे तक बिजली बाधित रहती है। मोहल्ले के लोग कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मोहम्मद अली, मोहल्ला शर्की, सिरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें