फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दो बेटियों का गला दबाकर कर दी हत्या, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 08 May 2020 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र स्थित बमनपुरीकला गांव में सोमवार की रात दो मासूम सगी बहनों जय प्रकांती (5) पूजा (9) की उनके ही घर पर गला दबाकर हत्या की गई। इस अंदेशे की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों बालिकाओं की गले की हड्डी (हाईड बोन) टूटी हुई मिली। जब गला दबाया गया तो दोनों बालिकाओं के कान से खून निकला था। गले पर निशान भी मिले हैं। नाक के पास खरोंच भी सामने आई है।

विज्ञापन


बालिकाओं के शव बुधवार को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजे गए थे लेकिन रात होने की वजह से पोस्टमार्टम गुरुवार को हुआ। बालिकाओं के शव मंगलवार को गड्ढे से निकलवा कर हत्या के अंदेशे में पोस्टमार्टम को भेजे गए थे जबकि पिता हरी सिंह हत्या को छुपना चाहता था। उसने अपने बेटे के उस सुझाव को खारिज कर दिया था। जिसमें बेटे ने कहा था कि 100 डायल करके पुलिस को बुला लिया जाए ताकि हकीकत खुले। बेटे इंद्रपाल ने पिता हरि सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संभल जिले के बमनपुरीकला निवासी हरी सिंह के घर उसकी दो बेटियों पूजा (9) और जय प्रकांती (5) की सोमवार की रात मौत हुई थी। मंगलवार को भोर के वक्त पिता हरी सिंह ने बीमारी से दोनों बेटियों की मौत का शोर मचाया और पुलिस को खबर दिए बगैर गांव के जंगल में अपने घर से दो किलोमीटर दूर गड्ढे खोदकर दोनों के शव दबा दिए थे। बेटियों के अंतिम संस्कार में हरी सिंह के कुछ करीबी शामिल हुए थे लेकिन किसी को बेटियों के बीमार होकर मरने की बात पच नहीं रही थी। हर कोई संदेह व्यक्त कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच यह चर्चा पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने दोनों बेटियों के शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। आदेशों के बाद बहजोई थाने की पुलिस बमनपुरी कला पहुंची। गांव के चौकीदार की ओर से तहरीर ली गई। तहरीर को थाने में दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों बालिकाओं के शव खुदवा कर निकलवा लाई। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में पिता का झूठ खुल गया। बीमारी से मौत होने की कोई पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है।

गले की हड्डियां टूटी मिली हैं। जो गला दबाए बगैर टूट नहीं सकती हैं। गला दबाए जाने से पैदा हुए प्रेशर से कान से खून निकलने की बात भी सामने आई है। गला हाथ से दबाया गया किसी और डंडा या राड आदि से, यह भी खुलासा अभी होना है क्योंकि जिस तरह से गले की हड्डियां टूटीं हैं उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई न कोई ऐसी चीज रही होगी जो बड़ी मजबूत थी। गले पर निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें