फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में ससुर घायल, कार रोकने पर दामाद को बोनट पर ले गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर थाना क्षेत्र के अकरौली चौराहे पर शुक्रवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार रोकने का प्रयास कर रहे घायल के दामाद को चालक करीब 100 मीटर तक बोनट पर लेकर भागा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बदायूं चुंगी पर कार को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नगर की विकास नगर कॉलोनी निवासी द्विजेंद्र कुमार राघव शुक्रवार शाम मुरादाबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वह थाना बनियाठेर क्षेत्र के अकरौली चौराहे पर अपने दामाद श्यामेंद्र के घर के पास रुक गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद जब श्यामेंद्र ने कार के सामने खड़े होकर चालक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार आगे बढ़ा दी। आरोप है कि चालक श्यामेंद्र को बोनट पर लटकाए करीब 100 मीटर तक कार दौड़ाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बदायूं चुंगी पर कार को रोक लिया। पुलिस ने चालक और कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घायल द्विजेंद्र कुमार को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन बेहतर उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें