फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Wed, 04 Apr 2018 02:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बबराला (संभल)। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को कैला पुल के पास हुआ। अनियंत्रित कैंटर ने एक बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। हादसे के कैंटर गड्ढे में घुस गया और चालक-हेल्पर भाग गए। 
विज्ञापन


धनारी थाना क्षेत्र के गांव कल्हा के राजेश यादव अपने बेटे अवधेश व चचेरे भाई महेंद्र सिंह के साथ कस्बा बबराला के एक बैंक में गन्ना भुगतान देखने आए थे। तीनों लोग बैंक में कामकाज निपटाने के बाद एक ही बाइक से ही घर वापस लौट रहे थे। तकरीबन एक बजे मुरादाबाद आगरा हाइवे पर बबराला-धनारी के बीच कैला के समीप पुलिया पर उस वक्त हादसा हो गया जब तीव्र गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक खंदक में जा गिरी जबकि बाइक पर सवार तीनों हाइवे पर दूर दूर गिरे।

उन्हें ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में राजेश यादव (45) व महेंद्र सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अवधेश यादव (24 )को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के सैकड़ों लोग गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सड़क दुुर्घटना की सूचना के बाद हर कोई अस्पताल की ओर दौड़ा। जहां पुलिस ने तीनों शवों का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें