फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर पिता व बेटा-बेटी को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धनुपुरा में तेहेर भाइयों ने चाचा व चचेरे भाई-बहन को पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर थाने में दी गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव धनुपुरा निवासी ब्रजपाल का आरोप है कि पिछले कुछ से उसकी चार भैंसों की मौत हो चुकी है, जिसमें शुक्रवार की रात भी एक भैंस की मौत हो गई थी। भैंस की मौत होने का कारण पता नहीं लग पा रहा था। शनिवार की सुबह अपने घर के बाहर किसी ग्रामीण से बात कर रहा था, ती बड़े भाई के तीन पुत्र लाठी-डंडे लेकर आए उसे पीटना शुरू कर दी। पिता को बचाने आए पुत्र बबलू व पुत्री सुगरवती को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और तीनों की जमकर पिटाई की। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां ब्रजपाल की हालत नाजुक बनी हुई थी। पीड़ित की ओर से आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें