मुरादाबाद। एमडीए कॉलोनी रामगंगा विहार निवासी दो पिता-पुत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिता की उम्र 32 व बेटी की दो वर्ष है। दोनों को बुखार था, जांच कराई तो संक्रमित पाए गए। फिलहाल दोनों की तबीयत में सुधार है।
19 मरीज रविवार को स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में कुल 50 सक्रिय मरीज हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें जुकाम, खांसी या गले में समस्या है, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है। कोविड संबंधी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 73765, 2119, 7376520121, 7376520126 पर कॉल की जा सकती है।