फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनाव को धार देने के लिए उप मुख्यमंत्री के बाद मुख्यमंत्री आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नगर निकाय चुनाव को धार देने के लिए प्रदेश स्तर से भी रणनीति तैयार की गई है। शहर में पहले 27 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। इसके बाद प्रचार को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे।
विज्ञापन

चुनाव की वैतरणी से पार पाने के लिए भाजपा के समक्ष पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को गोलबंद करने चुनौती है। इसी कारण पार्टी ने पिछड़ों के नेता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम लगाया है। 27 अप्रैल को आने के बाद उप मुख्यमंत्री पिछड़ों को गोलबंद करने की रणनीति बनाएंगे। इसके पहले अनुसूचित जाति को गोलबंद करने के लिए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण तीन स्थानों पर बैठक कर चुनावी बयार बहा चुके हैं। उप मुख्यमंत्री के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस माह के अंत तक आएंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी जिला प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल का कहना है कि 29 या 30 अप्रैल को प्रचार के लिए मुख्यमंत्री आएंगे।
भाजपा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने सभी फ्रंटल संगठनों, महिला मोर्चा, भाजयुमो, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य संगठनों को गली गली तक प्रचार करने के लिए उतार चुकी है। संगठन के मंडल प्रभारी इस मामले में अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन एप के माध्यम से चुनाव प्रभारी तक पहुंचाते हैं। इस बारे में महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और पार्टी के मीडिया प्रभारी राहुल सेठी का कहना है कि पार्टी के आनुषंगिक संगठन अपने कार्य को रिपोर्ट प्रतिदिन पार्टी को देते हैं। मतदान के लिए भी अलग अलग टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें