फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर फैक्ट्री के पानी से सैदपुर इम्मा में फसलों को नुकसान 

Fri, 05 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
  
विज्ञापन

असमोली के सैदपुर इम्मा में दूध डेरी के साथ एक पनीर फैक्ट्री है। फैक्ट्री का पानी खुली जगह में एक बडा गड्ढा बनाकर भरा गया है। इस पर आसपास के किसानों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि उनके खेतों की मिट्टी कट रही है। यह पानी जमीन की उर्वरा शक्ति को क्षति पहुंच रहीं है। आरोप है कि जमीन का कटान हो रहा है। फसलें बर्बाद हो रहीं है। पानी की दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक फैक्ट्री से फेंके जाने वाली सामग्री के कारण आसपास जंगली कुत्तों का जमावड़ा रहता है। इसी प्लांट के आगे से स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। इसकी जांच कराई जाए। मोहम्मद उमर कौसर, अली यासीन  इशहाक,  संजय सिंह, नीटू शर्मा आबिद  राजबीर संतू सिंह आदि ने असमोली पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। वहीं फैक्ट्री संचालक बशीर अहमद का कहना है कि उनकी डेरी तो बंद चल रही है। पानी उनकी ओर से किसी के खेत में नहीं डाला गया है। इसके बावजूद कुछ लोग शिकायत कर रहे हैं। मौका देख लिया जाए तो हकीकत साफ हो जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि वह मौके पर जाकर जांच करेंगे ताकि सही बात सामने आ सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें