इस पर आरोपी एक अगस्त को उसकी रिश्तेदारी से अगवा कर ले गए। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की गई है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 जून को चार युवक 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए थे। सीओ के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने किशोरी को आरोपियों के मुरादाबाद निवासी रिश्तेदार के घर से बरामद किया था।
पुलिस ने कोर्ट में बयान के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया था।
लेकिन, आरोपी हत्थे नहीं चढ़े थे। इससे दहशत में आए किशोरी के परिजन सुरक्षा के लिहाज से किशोरी को चंदौसी थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां छोड़ आए। गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और वे एक अगस्त को किशोरी को उसकी रिश्तेदारी से दोबारा अगवा कर ले गए। पीड़ित पिता आरोपियों की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस की गिरफ्तारी के लिए चक्कर लगा रहा है।
उधर, मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि की गई है। पीड़ित ने नरौली चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।