फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर और चंदौसी में बाइक रैली निकालेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन असली की शनिवार को मासिक पंचायत हुई। हयातनगर में संपन्न इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही गुन्नौर और चंदौसी में बाइक रैली निकालने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

मांग उठाई कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द किया जाए। मक्का खरीद एमएसपी पर की जाए। यूरिया, एनपीके खाद न मिलने, खाद के साथ अन्य पदार्थ साथ में देने और खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। औद्योगिक गलियारे व एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीनों के दाम बढ़ाकर दिए जाएं। सरकार से आलू के निर्यात करने की मांग की गई।
इन मुद्दों के विरोध में 14 जुलाई को गुन्नौर में, 21 जुलाई को चंदौसी में बाइक रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव गांधी, गुफरान, अनीस अहमद, डॉ.जावेद, दिलशाद, जीशान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें