संभल। जिले की सभी सहकारी समितियां रविवार यानि आज खुली रहेंगी। इन समितियों पर किसानों को उर्वरक का वितरण किया जाएगा। यह निर्णय रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में लिया गया है।
डीएम अंकित खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की सभी सहकारी समितियां खुलवाकर उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशित किया है कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो। वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त सहकारी समितियों को रविवार को खोलकर उर्वरक वितरित करने को कहा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित सहकारी समितियों पर पहुंचकर उर्वरक प्राप्त करें।0000