फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बार काउंसिल चेयरमैन ने दो पक्षों को किया तलब

Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी के कार्यकाल एवं चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ द्वारा 23 अक्तूबर को संबंधित पक्षों को अपने कार्यालय में तलब किया।
विज्ञापन

बार काउंसिल के अध्यक्ष ने सभी पक्षों को सुना। चुनाव होंगे या नहीं ? अब अध्यक्ष के आदेश का इंतजार है। सभी पक्षों का कहना है कि आदेश का पालन किया जाएगा।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर और सचिव दिलीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। अधिवक्ता अमर सिंह यादव एवं पिंटू उपाध्याय द्वारा 13 अक्तूबर 2026 को बार काउंसिल के अध्यक्ष के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिसमें तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी की कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताते हुए अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर एवं सचिव दिलीप यादव के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर बार काउंसिल के अध्यक्ष ने 13 अक्तूबर को आदेश जारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया एवं संगठन के संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने बार काउंसिल के अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा तथा संगठन की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से जुड़े प्रकरण पर विचार करते हुए अध्यक्ष ने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर, सचिव दिलीप यादव तथा अधिवक्ता अमर सिंह यादव को 23 अक्तूबर 2026 को अपराह्न 2 बजे अपने कार्यालय में तलब किया। अधिवक्ता अमर सिंह ने बताया कि बार काउंसिल के अध्यक्ष ने सभी पक्षों को सुना और एक-दो दिन में आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव होगा या नहीं, ये आदेश मिलने पर ही बताया जा सकेगा। वहीं एसोसिएशन के सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि बार काउंसिल का जो आदेश होगा वह मान्य होगा। अभी आदेश आया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें