फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने पोस्टकार्ड लिखकर उठाई रेल लाइन विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मानव विकास जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने संभल गजरौला रेल लाइन की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान में मुंसिफी पहुंचकर अधिक्ताओं से सहयोग मांगा। जिस पर अधिवक्ताओं ने करीब 200 पोस्टकार्ड लिखकर रेल मंत्री से रेल लाइन मांग उठाई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि इस समय तेज गति से देश की हालत सुधर रही है। यातायात साधन बढ़ाए जा रहे हैं। फिर भी संभल को फायदा नहीं मिल रहा। संभल की अनदेखी की जा रही है। कहा कि रेल लाइन विस्तार से जायज मांग को पूरा किया जाए, ताकि संभल की जनता को सस्ता व सुलभ यात्रा का लाभ उठा सके।
डॉ. नाजिम ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इस बजट में प्रधानमंत्री और रेल मंत्री रेल लाइन का सपना साकार करेंगे। इस दौरान अधिवक्ता सय्यद शान, आरिफ आलम, तनवीर आलम, उमर अल्वी, चौधरी वसीम आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें