फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द करने को कलक्ट्रेट पर गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में बैठक कर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। यहां बैठक करने के बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता पैदल मार्च व नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे और सीडीओ कार्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हो गए।
यहां प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद एडीएम न्यायिक सौरभ कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों का कहना था कि अमेरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित पूरी तरह मशीनीकृत और बड़े कारपोरेट फॉर्म मॉडल पर आधारित है। यदि भारत सोयाबीन, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद व दालों पर आयात शुल्क हटाता है, तो सस्ती अमेरिकी फसल भारतीय मंडियों में आएंगी।
विज्ञापन

इससे भारतीय किसान जो पहले से ही एमएसपी की लड़ाई लड़ रहा है, वह इस प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं सकेगा। इससे डेयरी सेक्टर पर सीधा हमला है। एमएसपी व खाद्य सुरक्षा पर खतरा है। इसके अलावा यह समझौता केवल व्यापार का मामला नहीं है। यह किसान की आय, ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा व राष्ट्रीय आर्थिक स्वायत्ता का सवाल है, इसलिए अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द किया जाए।
इस बीच जबर सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, मुकेश यादव, रामवीर सिंह यादव, देशराज यादव, अंकित ठाकुर, कृष्ण गोपाल, गायत्री यादव, राहत जहां व प्रियंका आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें