फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान के घर में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर समेत सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। कस्बे के गांव उधरनपुर अजमतनगर में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने किसान के घर को निशाना बना लिया। चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में घुस गए और सोने-चांदी के जेवर, बर्तन तथा करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। किसान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह कमरे का ताला लगाकर बच्चों के साथ बरामदे में सो गए थे। देर रात चोर खेतों की ओर से घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस आए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब कमरे का ताला खोला गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और पीछे की दीवार में नकब लगा हुआ मिला।
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें