फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ पर उम्मीद नहीं हुई पूरी, छाई मायूसी

विज्ञापन
संभल मंडी समिति में इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर रविवार को एनपीके खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। केंद्र पर 200 किसानों को खाद का वितरण किया गया। किसानों का कहना रहा कि जितना खाद चाहिए, उतना नहीं मिल रहा। खाद की उम्मीद पूरी नहीं होने पर किसानों में मायूसी का माहौल बना। केंद्र प्रभारी ने कहा कि सभी किसानों को खाद मिल जाए, इसलिए तीन बीघा जमीन पर एक बोरा खाद की व्यवस्था की हुई है।आलू की बुआई के लिए किसान एनपीके खाद के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। रविवार को सुबह चार बजे से मंडी समिति में स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर किसान बड़ी संख्या में पहुंच गए। यहां किसानों की लाइन लगवाई गई तो खाद वितरण से पहले ही केंद्र के गेट पर किसानों में आपाधापी का माहौल बन गया। तमाम किसान लाइन को तोड़कर आगे की तरफ पहुंच गए। तब लाइन के पिछले हिस्से से नंबर डालते हुए पर्ची जारी की जाने लगी। ऐसे में लाइन में पीछे पहुंचे किसानों का पहले नंबर आ गया। केंद्र पर खाद का वितरण जारी रहा। जिन किसानों को बाद का नंबर मिला, उन्हें अगले सप्ताह रविवार को आने के लिए कहा गया। इस बीच कई किसानों ने खाद की उम्मीद पूरी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जितना खाद चाहिए उतना धक्के खाने के बाद भी नहीं मिल रहा। केंद्र प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि गेट पर किसानों की भीड़ होने की वजह से अव्यवस्था का माहौल बना। जिस कारण लाइन में पीछे खड़े किसानों का नंबर पहले आ गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जो व्यवस्था बनाई उसे ध्यान में रखकर तीन बीघा जमीन पर एक बोरा खाद का वितरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था से सभी किसानों को खाद का वितरण किए जाने का प्रयास है।
000000000

200 किसानों को बांटा गया खाद, 1100 बोरे का स्टॉक
केंद्र प्रभारी राजेश चौधरी ने कहा कि रविवार को 200 किसानों का खाद का वितरण किया गया है। करीब 600 बोरे खाद बांटा गया है। केंद्र के क्षेत्र में 17 गांव आते हैं। हमारा प्रयास है कि सभी किसानों को खाद मिल जाए। उन्होंने कहा कि अभी केंद्र पर 1100 बोरे खाद का स्टॉक है। किसानों को आपाधापी करने की जरूरत नहीं है। वह व्यवस्था के तहत खाद ले सकते हैं।
विज्ञापन

000000000

खाद के लिए दिक्कतों से जूझ रहे किसान
एनपीके खाद के लिए इस समय किसान पसीना बहा रहे हैं। सब काम छोड़कर इफको किसान सेवा केंद्र और सहकारी समितियों पर पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में लगकर किसान दिक्कतों से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर खाद समय से नहीं मिला तो आलू की बुआई पिछड़ जाएगी।


बोले किसान-
सुबह चार बजे ही खाद लेने के लिए केंद्र पर पहुंच गया। मुझ पर 20 बीघा जमीन है। जिसके लिए 40 बोरे खाद की जरूरत है लेकिन यहां पांच बोरे देन की बात हो रही है। जितना खाद चाहिए उतना नहीं मिल रहा।
-रतीराम, चूहरपुर
00000000000

सुबह सात बजे आने के बाद अब 12 बज चुके हैं। एक बोरा खाद मिला है जबकि छह बोरे खाद चाहिए। खाद की उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। जैसे तैसे खाद मिल रहा है वह भी कम पड़ेगा। व्यवस्था सही होनी चाहिए।
-अफजल, नीमखेड़ा बझेड़ा
000000000000
आलू फसल की तैयारी शुरू हो चुकी लेकिन सहकारी समिति और इफको किसान सेवा केंद्र पर एनपीके खाद नहीं मिल पा रहा। शासन और प्रशासन द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिलाया जाए।
-करन सिंह कुशवाहा, सैमला
0000000000
वर्जन-
.सौंधन मोहम्मदपुर में स्थित सहकारी समिति पर कई दिन से एनपीके खाद के लिए जा रहे हैं मगर नहीं मिल रहा। जो खाद आया है उसमें पोटाश नहीं होती। निजी दुकान पर जाना ही विकल्प दिख रहा है।
विज्ञापन

-सुरेश सिंह, गांव गौहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें