फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पीडीए ने निकाली साइकिल यात्रा, जनसभा में जुटी भीड़

विज्ञापन
संभल के बबराला में सपा पीडीए की साइकिल यात्रा में शामिल बदायूं सांसद: स्रोत- संगठन
विज्ञापन
बबराला/रजपुरा(संभल)। गुन्नौर तहसील के रजपुरा कस्बा में रविवार को समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले बबराला के बाबूराम इंटर कॉलेज से बदायूं सांसद के नेतृत्व में पीडीए की साइकिल यात्रा निकाली गई। जो मुख्य चौराहों व बाजारों से गुजरती हुई रजपुरा की साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सपा सांसद आदित्य यादव ने पीडीए का नारा देते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। सपा सांसद ने बताया कि वर्ष 2024 में पीडीए का नारा दिया गया था, जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश में सपा मजबूती के साथ उभरी। पीडीए साइकिल यात्रा का उद्देश्य आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव को देखते हुए पिछड़े दलित समाज के लोगों को एकजुट करना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार गरीब और किसानों की कमर तोड़ रही है। हम उनकी आवाज बुलंद करेंगे। भाजपा की मनमानी और वोट चोरी जैसी हरकतें नहीं चलने देंगे। हम प्रत्येक बूथ पर सक्रिय एजेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि 2027 में बीजेपी को परास्त किया जा सके।
गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हमारी पकड़ मजबूत है। समाजवादी विचारधारा और पीडीए के प्रचार में सभी सक्रिय हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष फिरोज खां, युवा सपा नेता अखिलेश यादव, तस्लीम अहमद, चरनसिंह, मुजफ्फर अली कक्के, जावेद अली, प्रीति यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें