फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मिलों से किसानों के बकाया गन्ने का भुगतान करवाए सरकार

Tue, 01 Sep 2020 10:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
विज्ञापन
किसान - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और बिजली कटौती की समस्या की मांग को लेकर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को दिए ज्ञापन में समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि पेराई सत्र बीते करीब साढ़े तीन माह हो गए, पर अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। डीजल व पैट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। कीटनाशक दवाइयों व कंपनी के बीज काफी महंगे होने से किसानों को खरीदने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति पदाधिकारियों ने मांग की कि गन्ना मिलों से किसानों का बकाया गन्ना तुरंत दिलाया जाए।

विद्युत वितरण खंड चंदौसी के नए फीडर व इसकी नए भीकनपुर, बनियाठेर ब्रांचों को रोजाना 15 घंटे विद्युत सप्लाई की जाए। निजी नलकूपों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली दी जाए। डीजल व पेट्रोल की कीमतों को कम किया जाए ताकि किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उपरोक्त मांगों का निस्तारण दस दिन में नहीं किया गया, तो समिति आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा, डा. मंगल सैन सैनी, देशपाल सिंह, श्रीकृष्ण शर्मा, देवपाल, बदन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें