फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद के चलते किसान की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो पीड़ित परिजन आक्रोशित हो उठे। देर रात 12 बजे तक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव उठाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

रविवार की रात दस बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला निवासी साहब सिंह (55) पुत्र ज्ञान सिंह का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। मृतक के बेटे महेंद्रपाल ने बताया कि उसके पिता की गांव निवासी एक परिवार से कृषि भूमि को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते गांव निवासी पांच लोग आए और बोलेरो कार में उसके पिता को उठाकर घर के सामने से ले गए। मृतक के बेटे का दावा है कि वह और उसके साथ गांव के लोग आरोपियों की तलाश में लग गए लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान गांव के बाहर उसके पिता का रक्तरंजित शव मिला। बताया कि उसके पिता की निर्मम हत्या की गई है। चाकू से पूरे शरीर को गोद दिया है। गोली मारने का भी अंदेशा है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की तो पीड़ित परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव उठाने की मांग की। इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। देर रात सीओ गुन्नौर मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। खबर लिखे जाने तक पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें