फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली में बुधवार की शाम रामवीर (34) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि उनके पति रामवीर बुधवार को जंगल में खेत की रखवाली करने गए थे। शाम के समय घर लौटे और अचानक हालात बिगड़ गई। जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। पत्नी सीमा और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि युवक की मौत का सही कारण का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें