फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में शोपीस बनी एक्सरे मशीन, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीएचसी संभल में करीब छह माह से टेक्नीशियन न होने से एक्सरे मशीन शोपीस बनी हुई है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी संभल में मरीजों को सहूलियत देने के लिए कोरोना काल से पहले एक्सरे मशीन लगवाई गई थी। कुछ साल तक तो मशीन चली और मरीजों के एक्सरे हुए लेकिन अब छह महीने से अधिक समय हो गया और एक्सरे मशीन शोपीस बनी हुई है। सीएचसी में रोजाना करके करीब 350 मरीजों की ओपीडी होती है और 10-12 मरीजों को एक्सरे कराना होता है। डॉक्टर मरीजों को एक्सरे होना लिखते हैं, लेकिन मरीजों को सीएचसी में सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल भेज दिया जाता है।
हालांकि जिला अस्पताल में एक्सरे हो जाता है, लेकिन वहां भी मरीजों को परेशानी का सामना करना भी पड़ता है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनीष अरोड़ा ने कहा कि कई लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित हुए हैं। उम्मीद है कि अप्रैल में टेक्नीशियन मिल जाएगा, जिसके बाद एक्सरे मशीन का संचालन शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल मरीजों को एक्सरे जिला अस्पताल में कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें