फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। गांव भिरावटी में सोमवार सुबह खेत पर किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार शाम अपने खेत की रखवाली करने गए 50 वर्षीय हरिओम का शव अगले दिन सुबह मचान पर पड़ा मिला। गले में रस्सी के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गांव भिरावटी निवासी हरिओम खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार हरिओम रविवार शाम सात बजे अपने खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। अगले दिन रविवार सुबह जब वह खेत से घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी प्रेमश्री खेत पर उन्हें देखने के लिए गई। वहां पत्नी ने देखा कि किसान का शव मचान पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। शव की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, हत्या की आशंका होने पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पिता-पुत्र में जमीन बेचने को लेकर घरेलू विवाद चल रहा था। मृतक के गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं, जबकि परिजनों ने बताया कि खेत में बने मचान कर अचेत अवस्था मिला था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें