फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पशुशाला में जले किसान की उपचार के दौरान मौत, भाई पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव असगरीपुर में 16 मार्च की रात्रि में पशुशाला में जले मिले किसान मो. आरिफ (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को दोपहर में मौत हो गई। परिजन शव लेने दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गांव में सार्वजनिक भूमि पर अपने-अपने वाहन खड़ा करने को लेकर मोहम्मद आरिफ और उसके भाई यूसुफ के बीच विवाद था। इस विवाद में कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। आरिफ को जलाने का आरोप उसके भाई यूसुफ पर लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अब आरिफ की मौत हो गई है। जो अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं उनकी तलाश पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि इस घटना में एक आरोपी को जेल भेजा चुका है। अज्ञात की तलाश की जा रही है। मुकदमे को भी अब हत्या में तरमीम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें