फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाडे़ के अंदेशे में छापा, कागजात जब्त

Fri, 30 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई अभिलेख नहीं दिखा पाने पर कार्यालय व अभिलेखों को सील कर दिया गया। परम पारस ग्राम विकास कृषि शिक्षा बेरोजगार कल्याण फाउंडेशन नाम की संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक नियुक्त करके बच्चों को पढ़ाने का काम करती है, जिसके बदले धनराशि वसूल कर रही थी। संस्था फर्जी है या असली, यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन



डिप्टी कलक्टर बहजोई प्रभु दयाल को गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर से सटी नई बस्ती में परम पारस ग्राम विकास कृषि शिक्षा बेरोजगार कल्याण फाउंडेशन नाम की संस्था को गलत तरीके से संचालित करने की सूचना मिली। जिस पर बीएसए डा. सत्यनारायण व सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त लेखाधिकारी एसके टंडन के साथ छापेमारी की। बहजोई पुलिस को भी बुला लिया। यहां बहजोई निवासी राजेश कुमार व आलम सराय संभल निवासी प्रदीप कुमार मिले, जिन्होंने कहा कि वह संस्था संचालक नहीं है, उन्हें तो बतौर कर्मचारी रखा गया है। 

यह संस्था गांव में 500-500 रुपये में शिक्षक रखकर वहां 35-35 बच्चों को पढ़वाती है, इन बच्चों से दाखिले के 100 रुपये व 51 रुपये प्रति बच्चा फीस लेती है। रखे गए शिक्षकों का मानदेय बाद में बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया है। किसौली से शुल्क जमा करने आए विनय कुमार व प्रसन्न कुमार ने बताया कि बच्चों से ली गई धनराशि को जमा करने संस्था कार्यालय आए हैं। डिप्टी कलक्टर ने सभी के बयान दर्ज किए। कार्यालय व यहां से मिले 19997 रुपये व अभिलेख सील कर दिए हैं। डिप्टी कलक्टर ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि संस्था अनाधिकृत है या फिर अधिकृत। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें