फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आई फ्लू का प्रकोप, जिला अस्पताल में रोजाना 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों फैल रहे आई फ्लू के वायरस से बच्चे से लेकर पुरष व महिलाएं और बुजुर्ग परेशान है। जिला अस्पताल में भी दिन व दिन आई फ्लू से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 792 मरीजों में 400 से ज्यादा आई फ्लू से पीड़ित थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। धक्का मुक्की के बीच मरीजों ने काउंटर पर पर्ची बनवाई। इसके बाद चिकित्सकों से परामर्श लेकर काउंटर से दवाई ली। वैसे जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक की तैनाती नहीं है लेकिन आई फ्लू के मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे है। ऐसे में उन्हें चिकित्सक ड्रोप उपलब्ध के साथ दवाई दे रहे है। अस्पताल में इसके अलावा डायरिया, बुखार, पेट दर्द, सर्दी जुकाम से पीड़ित भी पहुंचे। सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि मरीजों का बेहद ध्यान रखा जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में आई ड्रोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें