फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली विभाग की लापरवाही में चली गई बच्चे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। खंभे के अर्थिंग तार पर आ रहे करंट से एक मासूल बालक की जान चली गई। बिजली की लाइन, खंभे व अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की जिम्मेदारी बिजली सुरक्षा विभाग की है। पर सुरक्षा विभाग के अधिकारी कभी भी लाइनों की जांच के लिए नहीं आते हैं, हादसे के बाद जरुर जांच कर खानापूर्ति कर दी जाती है। इस मामले में विद्युत एक्सईएन ने जांच कराने व जिम्मेदारी तय करने की बात कही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सुरक्षा मानक तय करने और समय समय पर उनकी जांच करने की जिम्मेदारी बिजली सुरक्षा विभाग की है। इन कार्य विद्युत लाइन, खंभे, ट्रांसफाॅर्मर, अर्थिंग आदि के सुरख्चाा मानकों की जांच करना है। इनकी जांच रिपोर्ट के बाद बिजली विभाग उसे दुरूस्त कराता है। गांव पचाक आज तक बिजली सुरक्षा विभाग की कोई टीम नहीं आई है। उनकी लापरवाही से एक बच्चे ने अपनी जान गवां दी। इसके अलावा गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के आधे गले व टूटे खंभे खड़े हैं। घरेलू विद्युत लाइन मकान की छतों पर झूल रही है। बारिश में तार टूट जाए अथवा अन्य व्यक्ति छत पर पहुंच जाए, तो हादसा होने से कोई नहीं बचा सकता है। शायद विद्युत सुरक्षा विभाग को इससे भी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें