यूथ कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी माहीन खान ने कहा कि स्वतंत्र देश के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठा सकता है। उन्होंने कहा कि यूथ कार्यालय पर शनिवार को बेरोजगार दिवस कार्यक्रम से पूर्व जिस तरह पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, प्रदेश सचिव दानिश सैफी, आसिम काजी, कसीम खान, यश कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
यूथ कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी माहीन खान ने कहा कि स्वतंत्र देश के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठा सकता है। उसकी आवाज को लाठी के दमपर भाजपा सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार को कांग्रेस नेता माहीन खान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन की गिरफ्तारी के विरोध में गुन्नौर पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूथ कार्यालय पर शनिवार को बेरोजगार दिवस कार्यक्रम से पूर्व जिस तरह पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। उनके साथ अभद्रता की वह निंदनीय है, जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, प्रदेश सचिव दानिश सैफी, आसिम काजी, कसीम खान, यश कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।