फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां भगवती की शोभायात्रा के लिए कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति के द्वारा वर्ष 2025 में दुर्गा अष्टमी के मौके पर 30 सितंबर को मां भगवती की 50 वीं शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में रविवार को मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में समिति के सदस्यों की बैठक राजेश सिंघल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकारिणी के गठन में राजेश सिंघल को समिति का अध्यक्ष, विवेक गोयल को महामंत्री, नवनीत कुमार को कोषाध्यक्ष और कशिश कौशल को संयोजक, सत्यप्रकाश शर्मा और नीरज रस्तोगी को उपाध्यक्ष, अभिनीत माथुर, अनुज रस्तोगी और गोपाल शर्मा को संगठन मंत्री, सौरभ अग्रवाल और आलेश गुप्ता और हितेश मिश्रा को उपमंत्री चुना गया। इसके अलावा अतुल अग्रवाल, मयंक गुप्ता, आशुतोष कथूरिया, प्रभात सर्राफ, शशांक अग्रवाल और मनोज मित्तल को शोभायात्रा प्रबंधक बनाया गया। इसके अलावा मोहित आर्य, गौरव कुमार, शैलेंद्र अग्रवाल, अर्पित सक्सेना और अंकित अग्रवाल को प्रचार मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा आशुतोष गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, मोहित रस्तोगी, पलाश शर्मा और विजय चंद्र को अखाड़ा प्रबंधक बनाया गया है। इसी के साथ विपुल गुप्ता और विकास वर्मा सदस्य बने हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कार्यकारिणी गठन के बाद मां भगवती की शोभायात्रा को भव्य और विशाल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया है। श्री नव दुर्गा महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी अभिनव माथुर ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य और दिव्य रूप में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें