फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नगर में 30 सितंबर को निकाली जाएगी मां भगवती की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति संभ द्वारा दुर्गा अष्टमी पर 30 सितंबर को निकलने वाली मां भगवती की शोभायात्रा को लेकर मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में समिति के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें समिति की कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार ने वर्ष 2024 में निकाली जा चुकी शोभायात्रा के खर्च का ब्योरा पेश किया। इसके बाद इस वर्ष निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए कार्यकारिणी गठित की गई। समिति के मीडिया प्रभारी अभिनव माथुर ने बताया कि भाजपा नेता राजेश सिंघल को समिति का अध्यक्ष, विवेक गोयल को महामंत्री, नवनीत कुमार को कोषाध्यक्ष, कशिश कौशल को संयोजक, सत्यप्रकाश शर्मा और नीरज रस्तोगी को उपाध्यक्ष, अभिनीत माथुर एडवोकेट, अनुज रस्तोगी और गोपाल शर्मा को संगठन मंत्री, सौरभ अग्रवाल (बाबू), आलेश गुप्ता और हितेश मिश्रा को उपमंत्री चुना गया। इसके अलावा अतुल अग्रवाल, मयंक गुप्ता, आशुतोष कथुरिया, प्रभात सर्राफ, शशांक अग्रवाल और मनोज मित्तल को शोभायात्रा प्रबंधक बनाया गया। मोहित आर्य, गौरव कुमार, शैलेंद्र अग्रवाल, अर्पित सक्सेना और अंकित अग्रवाल को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। आशुतोष गुप्ता,अमित अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, मोहित रस्तोगी, पलाश शर्मा और विजय चंद्र को अखाड़ा प्रबंधक, विपुल गुप्ता और विकास वर्मा को सदस्य बनाया गया। अध्यक्षता राजेश सिंघल ने और संचालन अतुल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें