फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लखनऊ हादसे से दुखी हैं सभी...कार्रवाई ऐसी हो कि फिर न होने पाएं हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। लखनऊ की कोचिंग में आग लगने से हुए हादसे में विद्यार्थियों की मौतों ने सभी को दुखी कर दिया। पीड़ित परिवारों के प्रति हमदर्दी जताकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर खानापूरी न हो। राजनीतिक दलों, समााजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदारी तय हो और ऐसी कार्रवाई की जाए कि आगे हादसे न होने पाएं। सभी जगह शांति के लिए मौन रखा। पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं प्रेषित कीं गईं।
विज्ञापन




अब कार्रवाई के नाम पर खानापूरी नहीं चाहिए
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने कैथल गेट पर लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि रिहायशी नक्शे पर अवैध रूप से कामर्शियल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले भवन मालिकों और नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। राजू ठाकुर अतुल कश्यप वीरपाल राहुल मोहित ठाकुर उमाकांत शर्मा मलिक खान शालिम खान मौजूद रहे। ब्यूरो

-
राज्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, दुख जताया
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने अग्निकांड में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि यह हृदय विदारक है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, तरुण कुमार नीरज,रोहित दिवाकर, राजकुमार यादव, देवेंद्र गुप्ता चंद्रसेन दिवाकर छोटू आदि ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ब्यूरो
विज्ञापन

-
मोमबत्ती रोशन कर दी श्रद्धांजलि, दोषियों को हो जेल
चंदौसी। वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष आकाश कुमार, दिनेश पाल सिंह दिव्य ने कहा कि एनओसी देने वाले अफसरों ने अगर रिश्वत लेकर आंख मूंदी है तो भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही में उन्हें भी जेल होनी चाहिए। डॉ. डीके अग्निहोत्री, वीके त्रिपाठी, अभिनव वार्ष्णेय, संजय कुमार गुप्ता, अनिल गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें