फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमृत सरोवर की सफाई शुरू, बदहाली सामने आने पर चेते जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। रजपुरा ब्लॉक के गांव उधरनपुर खागी में अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। यह कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक जल संचय और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। मालूम हो 22 जून के अंक में अमर उजाला ने अमृत सरोवरों की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदार चेत गए हैं। अब मानसून से पहले सभी को संवारा जाना है।
विज्ञापन

इस अमृत सरोवर के सुधार और संरक्षण पर वर्ष 2022-23 से अब तक करीब 2 लाख 77 हजार 200 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मंगलवार को सफाई का काम शुरू किया गया। इसकी गहराई बढ़ाने और जल भराव क्षमता में सुधार के लिए भी कार्य हो रहा है। स्थानीय स्तर पर तालाब के पुनर्जीवन को लेकर कार्य तेज किया गया। एपीओ वीरेंद्र तोमर ने बताया कि ब्लॉक के सभी 17 अमृत सरोवर की सफाई कराई जाएगी। इन तालाबों के रखरखाव के कार्य भी किए जाएंगे।
000000000000
जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा
एपीओ ने बताया कि अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार होने के बाद जल संरक्षण के लिए ध्यान दिया जाएगा। इससे भूजल स्तर में सुधार भी होगा। कृषि और पर्यावरण के लिए यह लाभदायक है। इसलिए मानसून से पहले सुधार कराया जा रहा है। एपीओ ने बताया कि अन्य अमृत सरोवरों का भी इसी तरह जीर्णोद्धार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें