फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत की रखवाली कर रहे किसान को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में बुधवार की रात पौने ग्यारह बजे करीब फसल की रखवाली कर रहे प्रशांत 25 पुत्र राम प्रकाश को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रजपुरा भर्ती कराया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि गांव के बाहर उनकी धान की फसल है। छुट्टा पशु फसल की बर्बादी कर रहे हैं। इसलिए रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग आए और उन्होंने फायर कर दिया। फायर हाथ में लगा है। थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में घटना संदिग्ध लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें