संभल जिले में यूपी बोर्ड मूल्यांकन का कार्य दो केंद्रों पर पूरा हो गया है। तीन केंद्रों पर 23832 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना शेष रह गया है। मूल्यांकन की आखिरी तारीख भी तीन मई से बढ़ाकर सात मई कर दी गई है। विभाग का दावा है कि अब निर्धारित समय पर यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा।
संभल जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। इनमें दो लाख 23 हजार 390 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना था। पांच मई तक एक लाख 99 हजार 558 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। एसएस इंटर कॉलेज ने बृहस्पतिवार को छह हजार 162 उत्तर पुस्तिकाओं को जांच कर मूल्यांकन कार्य पूरा कर दिया है। बहजोई का हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज पर एक मई को ही मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। शेष तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शेष है।
शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन की तिथि तीन मई निर्धारित की थी। कई स्थानों पर मूल्यांकन का कार्य पूरा न होने के कारण उसे आगे बढ़ा दिया है। अब सात मई तक मूल्याकंन का कार्य किया जा सकेगा।
बृहस्पतिवार तक दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। तीन केंद्रों पर चल रहा है। मूल्यांकन की तिथि सात मई तक बढ़ गई। सभी केंद्रों पर निर्धारित अवधि तक मूल्यांकन करा लिया जाएगा।
मनोज कुमार आर्य, डीआईओएस संभल