फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एटा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बदायूं रोड के पथरा तिराहे पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन एक बाइक सवार को टक्कर मारकर चला गया। हादसे में राज राठौर (25) निवासी गांव सराय अगतपुर जिला एटा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर से मुरादाबाद बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात पथरा तिराहे पर ओरछी चौराहे की तरफ से आने वाले बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार का हेलमेट तक टूट गया और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई और घायल से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राज राठौर निवासी गांव सराय अगतपुर के रूप में की।
पुलिस ने घायल को चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जब घायल के परिजनों को युवक के एक्सीडेंट की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे अलीगढ़ रेफर करने के लिए कहा, लेकिन अलीगढ़ पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक मुरादाबाद में कार्य करता था। शनिवार रात वह एटा से मुरादाबाद बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें