बहजोई। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।रविवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पालिका के खिलाफ धरना देते हुए कहा कि जब तक वंदन योजना का टेंडर निरस्त नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए आई योजना की धनराशि से नियम विरुद्ध तरीका अपनाकर मेला की जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाए। धरने के दौरान अध्यक्ष अरुण गोस्वामी समेत राजू, गोपाल शर्मा, संजीव कुमार, अन्नू व गौरवकांत शर्मा आदि रहे। संवाद