फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विभागीय दायित्वों का निर्वहन न करने पर ईओ गुन्नौर निलंबित

Wed, 11 Dec 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम और दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर निलंबित किया गया है। डीएम की संस्तुति के बाद नगर निकाय निदेशालय ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 18 सितंबर को गुन्नौर ईओ मनीष चौधरी के विरुद्ध निदेशालय को शिकायत दर्ज कराई। जिसमें अवगत कराया था कि शासन ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन ईओ ने शासनादेश का पालन नहीं किया। न ही वह अपने पदीय दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर रहे थे। इसके अलावा नशे में होने की भी शिकायत की गई थी। जिसका संज्ञान लेकर निदेशक अनुज कुमार झा ने ईओ मनीष चौधरी को निलंबित कर दिया। साथ ही उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए नगर निकाय निदेशालय के सहायक निदेशक गिरीश कुमार द्विवेदी को जांच अधिकारी नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें