फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने संभल जिले में 246 करोड़ के निवेश का मन बनाया

Wed, 07 Feb 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
investment
विज्ञापन
उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस मंशा से 21व 22 फरवरी को लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट बुलाई है। समिट में प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के छोटे बड़े उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन



  उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक पूंजी निवेश कराने के प्रयास हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर विभिन्न जनपदों जिलाधिकारियों ने भी प्रयास किए। संभल जिले में जिलाधिकारी ने उद्यमियों से सीधा संवाद किया। उन्हें आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद उद्यमियों ने जिले में 246 करोड़ रुपये निवेश का मन बनाया है। निवेश के प्रस्तावों (एमओयू)पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। 
उत्तर प्रदेश सरकार निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए माहौल बना रही है। 


जिलाधिकारियों और जिला उद्योग केद्रों को भी इस संबंध में सक्रिय किया गया है। संभल जनपद मैंथा, आलू और दुग्ध उत्पादन में अग्रणी आगे है। इसलिए कृषि आधारित उद्योगों के लिए यहां पर संभावनाएं बरकरार हैं। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने संभल तथा दूसरे शहरों के बड़े उद्यमियों को इस तथ्य से अवगत कराया। इसके बाद उद्यमियों ने 246 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव पर सहमति जारी कर दी है। 
विज्ञापन

इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र मुरादाबाद के उपायुक्त ने लखनऊ स्थित उद्योग बंधु के अधिशासी निदेशक को निवेश संबंधी प्रस्ताव प्रेषित कर दिए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें